चूरू: एनएच 52 हड़ियाल के पास ट्रक पलटने से तमिलनाडु के दो व्यक्ति घायल, ट्रोमा वार्ड में इलाज जारी
Churu, Churu | Sep 10, 2025 चूरू के नेशनल हाईवे 52 हड़ियाल के पास बुधवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तमिलनाडु के दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सको और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।