धामपुर: स्योहारा के बाजार में मां के साथ गई 4 वर्षीय बच्ची अचानक लापता, पुलिस ने खोजबीन कर परिवार से मिलाया
सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक स्योहारा के मोहल्ला फैजुल्लापुर निवासी विपिन की 4 वर्षीय पुत्री अपनी मां के साथ बाजार गई थी जहां से वह अचानक लापता हो गई मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसकी खोजबीन शुरू की। बच्ची के मिलने पर परिजनों से मिलाया जिसको लेकर पुलिस की सराहना की जा रही है।