बीकानेर: रानी बाजार की ऊन फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गली नंबर 10 में शनिवार को एक ऊन फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग फैक्ट्री में रखे ऊन के बोरों में लगी, जिससे देखते ही देखते धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना पर कोटगेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जाय