कुटुंबा: अक्षय तृतीया पर आस्था का सैलाब, अंबा में मां सतबहिनी मंदिर का 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
अंबा में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार को मां सतबहिनी मंदिर का 13वां स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद भक्तों की आस्था अडिग रही। अहले सुबह श्रद्धालु नंगे पांव मंदिर प्रांगण पहुंचे और आचार्यों के निर्देशन में पूजा-अ