ऊंचाहार: मनीरामपुर पुल के पास एनटीपीसी जाने वाली नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
रायबरेली जिले के बछरांवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को पुलिस ने शारदा सहायक नहर से तीन शवों को बरामद किया था।इसी बीच शनिवार की सुबह,पुलिस ने क्षेत्र के मनीरामपुर पुल के पास शारदा सहायक नहर से निकली एनटीपीसी जाने वाली नहर में अज्ञात महिला का शव मिला है, सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।