शाहपुरा: भेड़ाघाट में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन से कटने की आशंका
जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में आज मंगलवार को सुबह 10 बजे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत आमहिनौता रेलवे गेट नंबर 310 के पास शव मिलने की सूचना स्टेशन मास्टर ने भेड़ाघाट पुलिस को दी।सूचना मिलते ही भेड़ाघाट पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 साल बताई जा रही है। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत