खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर संत कबीर नगर जिले की जनसमस्याओं व विकास कार्यों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावों को सुनते हुए समुचित विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि रुके कार्य जल्द पूरे होंगे।