बिसौली: मकरंदपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस की कंटेनर से टक्कर, कंटेनर के चालक की हुई मौत
वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मकरंदपुर गांव के पास 164 किलोमीटर प्वाइंट पर एक अज्ञात डबल डेकर बस ने आम से लदे कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर में बैठे वाराणसी निवासी विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी उपचार के दौरान मंगलवार को 11:00 करीब मौत हो गई।