लोहरदगा: VHP के नेतृत्व में निकाला गया पैदल मार्च, समाहरणालय के पास धरना देकर राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून 2025 के विरोध की आड़ में सनातनी हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ आज लोहरदगा में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। इस आयोजन में बजरंग दल, श्रीराम समिति, योगी सेना, राष्ट्रीय हिंदू संगठन, केंद्रीय महावीर मंडल और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति जैसे संगठनों ने भाग लिया।