पटना ग्रामीण: राबड़ी देवी के नए सरकारी आवास का गेट भगवा से हुआ हरा, 29 जून तक बंगला खाली करने का नोटिस जारी
पूर्व मुख्यमंत्री व बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नए सरकारी आवास '39, हार्डिंग रोड' का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। लालू परिवार की शिफ्टिंग से पहले इस बंगले का रंग पूरी तरह बदल दिया गया है। पहले भगवा दिखने वाला यह बंगला अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राजनीतिक पहचान वाले हरे रंग में रंगा नजर आ रहा है, जिसे एक राजनीतिक संदेश के रूप में