बेरमो: करगली बाजार कॉलोनी में चोरी के आरोप में संदिग्ध युवक ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए, कई सामग्रियां बरामद
Bermo, Bokaro | Apr 18, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के करगली बाजार कॉलोनी में आज शनिवार समय लगभग साढ़े सात बजे बताया गया कि चोरी के आरोप में संदिग्ध युवकों ग्रामीणों ने पकड़ा है।पकड़े गए युवकों के पास से कई सामग्री बरामद किया गया है।बताया गया कि करगली बाजार के वार्ड संख्या 15 स्थित कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी घटना टल गई।चोरी के इरादे से आए कुछ युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।