सहारनपुर: खाताखेड़ी में शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का सामान और जनरेटर जलकर हुआ राख
सहारनपुर के पुराना कलसिया रोड स्थित खाता खेड़ी क्षेत्र में रविवार तड़के बजे एक लकड़ी फर्नीचर कारखाने में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे कारखाने में धुआं भर गया। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखकर बिना देर किए बाल्टियों और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।