ओबरा: मुर्धवा - बीजपुर मार्ग पर हाइवा ने ट्रक को मारी टक्कर, ट्रक चालक घायल
Obra, Sonbhadra | Apr 30, 2026 सोनभद्र के दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रेनुकूट मुर्धवा से करीब 3 से 4 KM की दूरी पर एक हाईवा और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ट्रक चालक को सर में गंभीर चोटें आई है। घटना गुरुवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे की है। वही सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुटी हुई है।