शिवपुरी नगर: ठकुरपुरा में पटाखा चलाने पर मारपीट, झगड़ा रोकने आए पत्नी और ताऊ भी पिटे, जान से मारने की धमकी
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में घर के बाहर पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों ओर से कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। वही घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।