बिसौली: भगतपुर गांव में हुए हादसे के बाद सपा नेता खजाना देवी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
बिसौली विकासखंड क्षेत्र के गांव भगतपुर में हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटकर गिरने से पांच भैंसों की मौत तथा मां-बेटी के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद शनिवार को 3:00 करीब समाजवादी पार्टी की नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी सपा कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं।