बरेली: बिथरी चैनपुर में आधी रात माइनर रोड पर पुलिस ने शिकंजा कसा, युवक को तमंचा-कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नरियावल के पास माइनर रोड से रेहान उर्फ मुन्ना (28) को दबोचा। तलाशी में 315 बोर का अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। लाइसेंस न होने पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज, आरोपी से पूछताछ जारी है।