हैदरनगर: 15वें वित्त आयोग से मोकहर कला में पीसीसी पथ निर्माण शुरू, ग्रामीणों में खुशी
हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र के मोकहर कला पंचायत अंतर्गत ग्राम कुड़वा खुर्द में 15वें वित्त आयोग मद से पहली बार पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। यह सड़क गणेश राम के घर से महावीर मंदिर तक बनाई जायेगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य शाम पांच बजे तक चला।