हनुमानगढ़: भाजपा का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन और सरकार की योजनाओं पर हुआ मंथन
भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार से शुरू हो गया। यह शिविर श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय परिसर स्थित वाग्भट वैलनेस एवं आयुष रिसर्च सेंटर के सभागार में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिलेभर से भाजपा के मंडल स्तर तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं।