हुज़ूर: श्यामला हिल्स: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, इलाके में लगा भारी जाम
Huzur, Bhopal | May 2, 2026 भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र स्थित पॉलिटेक्निक चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। घटना के चलते इलाके में भारी जाम लग गया। बताया जा रहा है कि मानस भवन के पीछे रहने वाले आदिवासी परिवारों की झुग्गियां बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाए जाने से लोग आक्रोशित है इसी के विरोध में युवक ने यह कदम उठाया|