बंडा: नगर में झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली, बेबस नदी में पानी की धार उतरी
Banda, Sagar | Jul 20, 2026 नगर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही उमस और गर्मी से लोगों को सोमवार को आखिरकार राहत मिल गई। सुबह करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश से पूरा नगर पानी से सराबोर हो गया। मात्र एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया और चारों तरफ ठंडक घुल गई। पिछले कुछ समय से उमस भरे मौसम ने आम जनजीवन को बेहाल कर रखा था। सोमवार सुबह अचानक घिरे बादल