कैथल: चुनाव का शेड्यूल जारी होने के साथ देश में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का आगाज हुआ: डीसी
डीसी ने कहा कि देश में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का आगाज चुनाव का शेडयूल जारी होने के साथ ही हो गया है। वोट डालने के लिए मतदाता का नाम मतदाता सूची होना जरूरी है। मतदाता का नाम मतदाता सूची में तो है, लेकिन उसके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह निर्वाचन आयोग द्वारा निर्दिष्ट वैकल्पिक पहचान पत्र में से कोई एक पहचान पत्र दिखाकर अपना वोट डाल सकता है।