हंडिया: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
रविवार शाम 04 बजे मिली जानकारी के अनुसार उतरांव थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी इमरान (30) निवासी कसेरूआ कला, थाना सरायइनायत को खोदायपुर स्थित अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।