बेलागंज थाना क्षेत्र के दादपुर टोला फरीदपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शनिवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि घटना को लेकर कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।