बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में एसडीएम के जनता दरबार में 68 मामलों की हुई सुनवाई
बिक्रमगंज। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) द्वारा सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे आम लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनता दरबार में कुल 68 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 9 भूमि विवाद, 46 राशन कार्ड से संबंधित और 13 अन्य मामले शा