सकलडीहा: महड़ौरा गांव के पास पुलिस चेकिंग में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 198 लीटर शराब और बीयर बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलुआ पुलिस ने बुधवार शाम बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर के ट्रेलर वाहन से अवैध देशी शराब व बीयर की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई बीयर व शराब की कुल मात्रा 198 लीटर है। वही गिरफ्तार तस्कर विजेता कुमार बिहार के रोहतास जिले का निवासी है।