किशनगढ़ बास: भूरपहाड़ी में जमीनी विवाद के दौरान लाठी-डंडे चले, चार लोग गंभीर घायल, सभी को अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया
Kishangarhbas, Alwar | Apr 30, 2026
किशनगढ़ बास के भूरपहाड़ी गांव में 2 बीघा जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया आरोप है कि तैयब, साबू और उनके परिवार ने दूसरे कक्ष पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित हुसैन ने गुरुवार सुबह 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि विवाद की जड़ 2 बीघा जमीन है उन्होंने बताया कि उनके खेत में हरा चारा खड़ा था जिसे दूसरे पक्ष में जबरन जोत दिया।