शुजालपुर: सावन के पहले सोमवार जटाशंकर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन माह के पहले सोमवार को शुजालपुर के प्रसिद्ध जटाशंकर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में भगवान भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें भगवान नगर भ्रमण पर निकले। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।