मुरैना नगर: आलापुर रोड पर निमंत्रण खाने गई मासूम बच्ची पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, मासूम बच्ची गंभीर घायल, अस्पताल में किया उपचार
जौरा थाना के आलापुर रोड क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पड़ोस में निमंत्रण खाने गई एक मासूम बच्ची पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। बता दे कि ललिता नाम की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया गया ।जिसमें घायल हो गई ,जिसको जिला अस्पताल में लाया गया ।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है।