छुरा: छुरा नगर में बढ़ती भीड़ पर एसडीओपी गरिमा दादर का पैदल निरीक्षण
एसडीओपी गरिमा दादर ने शनिवार को छुरा नगर के प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भीड़ और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, साथ ही सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने पर खास जोर दिया। प्रशासन सतर्क है।