चूरू: गांव सहनाली में मधुमक्खियों के हमले से मजदूर घायल, पानी की हौज में कूदकर बचाई जान
Churu, Churu | Apr 11, 2026 चूरू के सहनाली गांव में शनिवार को निर्माणाधीन पानी की टंकी पर काम कर रहे एक मजदूर पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमख्खियों ने हमला उस वक्त किया जब वह पानी की टंकी से नीचे उतर रहा था। हमले में घायल मजदूर ने सूझबूझ दिखाते हुए पास ही बनी पानी की हौज में कूदकर अपनी जान बचाई।