गाज़ीपुर: पॉक्सो केस में फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में, बरेसर पुलिस ने 22 वर्षीय अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गाजीपुर पुलिस को पॉक्सो एक्ट के एक अहम मामले में बड़ी सफलता मिली है। बरेसर थाना पुलिस ने नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध में वांछित 22 वर्षीय आरोपी अभिषेक कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने उसे थाना गेट के पास से दबोचते हुए न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।