शाहजहांपुर: मिर्जापुर के हरिया के पास मैजिक की टक्कर से रोड किनारे खड़े बाइक सवार की मौत, बुधवार को शव का हो रहा पोस्टमार्टम
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी 21 साल का रवि कलान से वापस घर लौट रहा था। मंगलवार की देर शाम रवि हरिया गांव के पास आकर बाइक रोकने के बाद रोड किनारे खड़ा हो गया। तभी तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी ने बाइक और रवि को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रवि की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग गया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।