सिसई: पूसो थाना में चेगरी कुम्बा टोली निवासी ने ईंट देने के नाम पर पैसे लेकर ईंट नहीं देने का दिया आवेदन
Sisai, Gumla | Jul 3, 2024 पुसो थाना प्रभारी प्रकाश तिर्की ने बुधवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि पूसो थाना क्षेत्र के चेगरी कुंबाटोली निवासी नरेश उरांव ने आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया कि भुरसो बेरी टोली निवासी बिरसा उरांव के द्वारा ईंट देने के नाम पर उनसे₹20000 5 वर्ष पहले लिया और लगातार टरकाते रहे,न ही ईंट मिला और ना पैसे लौटाए गए। अंत में पूसो थाना में आवेदन दिया।