सिसई: प्रखंड क्षेत्र में मानसून आने से किसान उत्साहित, खाद बीज मिलने में हो रही परेशानी
Sisai, Gumla | Jul 3, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष मानसून देर से पहुंचने के कारण बारिश देर से शुरू हुई।लेकिन बारिश होने से जिले के किसान काफी उत्साहित हैं।जहां एक ओर बारिश होने के बाद किसान उत्साहित है,वही थोड़े चिंतित खाद बीज को भी लेकर है। सरकारी खाद बीज सभी किसानों को जरूरत भर मिल नहीं पा रहा है।साथ ही साथ बाजार में खाद बीज का दाम काफी महंगा होने के कारण कृषि की लागत बढ़ी।