बोध गया: गया एयरपोर्ट से 20 अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रहेंगी बंद, पर्यटन पर पड़ेगा असर
Bodh Gaya, Gaya | Apr 11, 2026 गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 20 अप्रैल से म्यांमार और थाईलैंड के लिए संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अस्थायी रूप से बंद हो जाएंगी। एयरपोर्ट अधिकारी ने शनिवार की दोपहर 1 बजे बताया कि म्यांमार नेशनल एयरलाइंस और थाई एयरवेज ने समर सीजन के चलते अपनी सेवाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से विदेशी पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है