आंवला: आंवला तहसील क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, शादी से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
Aonla, Bareilly | Apr 29, 2026 आंवला तहसील क्षेत्र में बुधवार को सुबह तडके पांच बजे एक सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय युवक खेमपाल वर्मा की मौत हो गई। वह शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।