शिवपुरी नगर: होटल ग्रीन व्यू में खूनी संघर्ष: जन्मदिन के जश्न में चले लात-घूंसे, बैग में रखे 2.20 लाख रुपए को लेकर भी मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात शक्तिपुरम खुड़ा निवासी फैजल खान अपने साथियों मोनू खान, सुल्तान धाकड़, जनवेद प्रजापति सहित अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर एजेंसी संचालक सतीश धाकड़ का जन्मदिन मनाने फतेहपुर रोड स्थित होटल ग्रीन व्यू पहुंचे थे। इसी दौरान होटल संचालक अनुज अग्रवाल के बेटे कार्तिक अग्रवाल अपने मित्र गौतम रघुवंशी, तक्ष गोयल और अन्य साथियों के साथ पहुंच।