बरेली: जिले में मिलावट खोरी और चाइनीज मांझे के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को दिया ज्ञापन
शहर में बढ़ती मिलावटखोरी , चाईनीज मांझे पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगाने की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना के नेतृत्व में जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया।शोभित सक्सेना ने कहा कि कुछ दिन पश्चात रक्षा बंधन का त्यौहार हैं।त्योहार के मौके पर मिलावटखोरी करते है उन असामाजिक तत्वो को चिन्हित कर कार्यवाही की जाए।