रामगंजमण्डी: एमडी तस्करी का फरार आरोपी सुकेत को किया गया गिरफ्तार, पूछताछ में ड्रग नेटवर्क का हुआ खुलासा, कई मामलों में पहले से दर्ज
रामगंजमंडी के मोड़क थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सुकेत से गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि मोड़क थाना पुलिस ने वांछित आरोपी वासिद खान उर्फ टिनू निवासी पाड़ा मोहल्ला, सुकेत को डिटेन कर गिरफ्तार किया।