औराई: औराई में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़ा, शिव मंदिर में कराई शादी
मुजफ्फरपुर जिले औराई थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे में शादी करा दी। जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार प्रेमी अजय कुमार अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसके बाद प्रेमिका के परिजन और ग्रामीणों दोनों को पकड़ लिया।