सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस ने खेत से सोलर प्लेट चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में खेत से सोलर प्लेट चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो सोलर प्लेट भी बरामद कर ली हैं। घटना चकहरेटी गांव की है, जहां किसान समय सिंह ने अपने खेत में लगी सोलर प्लेट चोरी होने की शिकायत पुलिस से की थी