लोहरदगा: बूचा तालाब के पास लोहरदगा नगर परिषद का सफाई अभियान, डस्टबिन के बाहर कचरा फेंकने पर होगी कानूनी कार्रवाई
लोहरदगा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में लोहरदगा नगर परिषद ने शनिवार को एक ठोस पहल करते हुए ईस्ट गोला रोड स्थित बूचा तालाब के पास विशेष सफाई अभियान चलाया। सुबह करीब 11 बजे चले इस अभियान में नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरे कार्य की निगरानी करते नजर आए।