परिहार: ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में झड़प, कई लोग घायल
परिहार प्रखंड में शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। भवानीपुर गांव का ताजिया जुलूस जगदर गांव स्थित रैन पर पहुंचा था। इसी दौरान ताजिया आगे बढ़ाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडे की मारपीट में बदल गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार