रुपईडीहा नेपाल में आगामी संसदीय चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा सोमवार रात 12 बजे से सील कर दी जाएगी। यह व्यवस्था चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। सीमा 2 मार्च की रात 12 बजे से पूरी तरह बंद हो जाएगी और 5 मार्च की रात 12 बजे चुनाव संपन्न होने के बाद ही इसे फिर से खोला जाएगा। हालांकि, इस अवधि में आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।