चकिया: चकिया के एसडीएम ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण, गर्मी से बचाव के लिए दिए निर्देश
चकिया में उपजिलाधिकारी ने आदर्श नगर पंचायत स्थित गौ आश्रय केंद्र का आज मंगलवार दोपहर 01 बजे को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भीषण गर्मी और लू से गौवंशों को बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। एसडीएम ने नगर पंचायत कर्मियों को गौशाला में गौवंशो के लिये वाटर कूलर और पंखे लगाने के साथ-साथ चारों ओर हरे पर्दे लगाने के निर्देश दिए।