शुजालपुर: पेट्रोल भराने को लेकर विवाद, सेल्समैन से मारपीट; CCTV फुटेज के आधार पर मामला दर्ज
शाजलपुर-आष्टा मार्ग स्थित हैप्पी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने को लेकर हुए विवाद में एक सेल्समैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सोमवार को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी