फरीदाबाद: सेक्टर 12 में बाबा साहेब पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया
गृहमंत्री अमित शाह के लोकसभा में बाबासाहब अंबेडकर पर टिप्पणी को कांग्रेस आपत्तिजनक बता रही है. इस मामले में पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर भी आ गए. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के बयान को शर्मनाक बताते हुए इसे डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान का अपमान भी बताया. आज तमाम कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन दिया