बहराइच: सीताराम गांव के पास पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में बुजुर्ग की हुई मौत
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे सीताराम गांव के पास पेड़ के नीचे छांव में बैठे बुजुर्ग को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में बुजुर्ग घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जांच जारी हैं।