जबलपुर: संजीवनी नगर पुलिस की मुस्तैदी: 24 घंटे में सुलझी मर्डर मिस्ट्री, दोस्त ही निकला कातिल
जबलपुर के थाना संजीवनी नगर अंतर्गत चौकी धनवंतरी नगर क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोग्यम अस्पताल के पीछे एक कमरे में सुरेंद्र उर्फ चिंगम प्रधान (28 वर्ष) की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक के हाथ की कलाई कटी हुई थी और पास में ही चाकू और एक गमछा पड़ा हुआ था, जिससे