श्रीडूंगरगढ़: मुख्य बाजार में पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को किया गिरफ्तार
जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में पुलिस ने मुख्य बाजार स्थित पुलिस चौकी के सामने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को एसआई मोहनलाल कड़वासरा ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई कर आरोपी पवन मोटसरा निवासी ठुकरियासर के कब्जे से 1 किलो 304 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक